फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Include Himalaya conservation issues in the manifesto: Guman

हिमालय संरक्षण के मुद्दों को घोषणा पत्र में करें शामिल : गुमान

Mon, 01 Apr 2024 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 01 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Include Himalaya conservation issues in the manifesto: Guman
धर्मशाला। हिमालय नीति अभियान पर्यवेक्षक गुमान सिंह ने कहा कि हिमालय के संरक्षण और यहां की लोगों की रक्षा के मुद्दों को आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान सभी राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में शामिल करें। धर्मशाला में हिमालय के संतुलित विकास को लेकर डिमांड चार्ट के बारे में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से हर साल आपदा हिमालय क्षेत्रों में आ रही है। उसके लिए यहां के हिमालयी राज्यों के लिए अतिरिक्त बजट और संरक्षण भारत सरकार की जिम्मेवारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से विकास के नाम पर पहाड़ों में पर्यावरण से छेड़छाड़ की जा रही है। उससे आने वाले समय में पानी का संकट आएगा। जिसका सीधा असर उत्तरी राज्याें के साथ निचले एशिया में भी होगा। पहाड़ों में निचले राज्यों की आबादी को बसाना भी सरकारें करें बंद। उन्होंने कहा कि हिमालय संरक्षण को लेकर पहाड़ी राज्यों के संगठनों ने एक कार्यशाला की है। इसमें हिमालय संरक्षण के मुद्दों को दिल्ली में पार्टियों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, हिमालय नीति अभियान के अध्यक्ष कुलभूषण उपमन्यू ने कहा कि हिमालयी राज्यों में विकास कहीं से भी टिकाऊ नहीं है। बढ़े विकास कार्यों के नाम पर पर्यावरण की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रही है। मौजूदा समय में आधी से ज्यादा आपदाएं मानव निर्मित हैं। बीते साल प्रदेश में हुई आपदा फोरलेन निर्माण का ही परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के नाम पर पहाडों की खुदाई से आने वाले समय में ग्लेशियर सूखेंगे। इससे देश में पानी कम होगा। प्रदेश में बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां, छोटे से छोटे नालों पर भी हाइड्रो परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। नदियों के किनारे मड डंपिंग हो रही है। जिससे वहां के लोगों के लिए खतरा बना रहा है। इस दौरान विमला विश्वप्रेमी, दिनेश नेगी, संदीप मिन्हास और अन्य सदस्य मौजूद रहे।



मौसमी परिवर्तन होना सही नहीं
यूएनओ में क्लाइमेट सदस्य रहे सौम्या दता ने कहा कि हिमालय राज्य भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। 30 साल पहले जो बारिश 45 दिन होती थी। वे बरसात अब 25 दिन में हो जाती है। मौसमी परिवर्तन होना सही नहीं है। मौजूदा समय में पानी का संकट शुरू हो चुका है। यही हालत रहे तो बार-बार बाढ़ आएंगे। इससे सीधे तौर पर हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र प्रभावित होंगे। सरकारों की ओर से इस परिवर्तन से निपटने को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया। सरकार को इस पर योजना बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed