फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inauguration of Urban Ayushman Arogya Mandir in Ward 6 of Nagrota

Kangra News: नगरोटा के वार्ड 6 में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

Fri, 21 Nov 2025 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Urban Ayushman Arogya Mandir in Ward 6 of Nagrota
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा। ये उद्गार विधायक आरएस बाली ने नगरोटा के वार्ड नंबर 6 में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करते हुए कहे। इस मौके पर उनके साथ सीएमओ डॉ. विवेक करोल, बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरोग्य मंदिर का उद्घाटन बाली ने स्थानीय बुजुर्गों के हाथों से करवाया। आरोग्य मंदिर में हर तरह का इलाज निशुल्क किया जाएगा। इस केंद्र में हर तरह की आधुनिक सुविधाओं को स्थापित किया गया है। प्रारंभिक स्तर पर यहां हर तरह की बीमारी का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगरोटा के सिविल हॉस्पिटल भवन का कार्य अंतिम चरण में है। भवन पर कुल 11.54 करोड रुपये खर्च किए जाने थे। पूर्व सरकार के समय नाममात्र राशि इसके लिए उपलब्ध करवाई गई। इस भवन के लिए अब तक 6 करोड़ रुपये जारी कर चुके हैं और भवन का कार्य अंतिम चरण है। अस्पताल को और अधिक विशेष अस्पताल बनाने के लिए उन्होंने जिला स्तर की एक टेस्ट लैब यहां स्थापित करने की घोषणा की है, जिस पर 1.94 करोड़ लगाई जा रहे हैं। टेस्ट लैब का लाभ हजारों मरीजों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed