फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In the first match, Indrunag FA Red defeated Patola FC 1-0.

Kangra News: पहले मुकाबले में इंद्रूनाग एफए रेड ने पटोला एफसी को 1-0 से हराया

Fri, 14 Aug 2026 01:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
In the first match, Indrunag FA Red defeated Patola FC 1-0.
धर्मशाला के ​खनियारा में कैप्टन राम सिंह ठाकुर मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन मैच में ​
धर्मशाला/सिद्धपुर। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड खनियारा स्थित पटोला मैदान में वीरवार को 19वें कैप्टन राम सिंह ठाकुर स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसमें सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी विनोद थापा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में इंद्रूनाग एफए रेड ने पटोला एफसी को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने जॉगर एफसी को 2-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में शाहपुर एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओल्ड कांगड़ा एफसी को 4-1 से मात दी।
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में जॉनक्लाड एफसी ने साई कांगड़ा को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, पांचवां मुकाबला इंद्रूनाग एफए ग्रीन और मदर प्राइड हमीरपुर के बीच हुआ। इसमें इंद्रूनाग ग्रीन ने 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समन्वयक विजय भंडारी और कर्नल अध्यक्ष एसडी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 15 अगस्त को खेला जाएगा। राष्ट्र गान को धुन देने वाले स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन राम सिंह ठाकुरी की स्मृति में हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर हिमाचल पंजाब गोरखा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र राणा, कर्नल महेश्वर गुरुंग और पलम जंग प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।

धर्मशाला के खनियारा में कैप्टन राम सिंह ठाकुर मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन मैच में

धर्मशाला के खनियारा में कैप्टन राम सिंह ठाकुर मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन मैच में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed