{"_id":"691f27ef1ae97ace8d00848c","slug":"in-the-city-today-kangra-news-c-95-1-kng1004-206966-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिटी में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिटी में आज
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस :
- हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की सुबह 10:30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। इसमें पर्यटन, सामुदायिक बुनियादी ढांचे पर चर्चा होगी।
- स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां के समकेहड़ और चलवाड़ा में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर शुरू होगा। इसमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
- राजा का तालाब में पूर्वाह्न 11 बजे पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विधायक सुनेंगे समस्याएं:
- विधानसभा क्षेत्र सुलह के ननाओं में विधायक विपिन सिंह परमार सुबह 10 बजे लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
- उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति नूरपुर की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में शुरू होगी।
-घेराव:
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर विस सत्र के दौरान सरकार के घेराव को लेकर रणनीति बनाएंगे।
काम की बात.....
- देहरा उपमंडल के अंतर्गत कदरेटी पुल से पीर बिंदली सड़क के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 26 नवंबर 2025 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए वाया बस्सा-जरपाल बलदोआ-हारचकियां-लंज और सपेल-करलू-परगोर- हारचकियां-लंज मार्गों का उपयोग किया जाएगा।