फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In case of an earthquake, the process of bending, covering and holding on is used for protection

Kangra News: भूकंप आने पर झुको, ढको और पकड़े रहो प्रक्रिया से किया बचाव

Tue, 10 Jun 2025 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Jun 2025 05:06 AM IST
विज्ञापन
In case of an earthquake, the process of bending, covering and holding on is used for protection
सचित्र
विज्ञापन

टौणी देवी स्कूल में भूकंप से बचाव पर करवाई मॉक ड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में सोमवार को भूकंप की आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने विद्यार्थियों को भूकंप के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में आता है। इसलिए ऐसी तैयारियां न केवल आवश्यक हैं, बल्कि जीवनरक्षक भी हैं।


ड्रिल की शुरुआत सुबह 10:30 बजे विद्यालय में लगे सायरन की आवाज से हुई। जैसे ही सायरन बजा, छात्रों ने तुरंत ड्रॉप, कवर एंड होल्ड (झुको, ढको और पकड़े रहो) की प्रक्रिया को अपनाया। सभी कक्षाओं में बच्चों को बताया गया कि कैसे वे टेबल, बैंच या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे जाकर खुद को सुरक्षित रखें। इसके बाद छात्रों को सुरक्षित निकास मार्ग से निकाला गया और खुले मैदान में पहुंचाया गया। वहां उनकी हाजिरी ली गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी छात्र सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुके हैं। पूरे आयोजन को अत्यंत अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया। इस अवसर पर राजेश, लीना, भूपिंदर, सुरेश,रवि, कुसुम, हेम लाल, बलबीर, विजय, पवन सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed