फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Illegal occupation of drains inviting another catastrophe

एक और तबाही को निमंत्रण दे रहे नालों पर अवैध कब्जे

Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of drains inviting another catastrophe
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 12 जुलाई को भारी बारिश से तबाही के मंजर से भी लोगों ने सबक नहीं सीखा है। खड्डों-नालों पर अवैध कब्जों का सिलसिला निरंतर जारी है।
विज्ञापन

लोग अपने अवैध कब्जों को बचाने के लिए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धर्मशाला, मैक्लोडगंज, रामनगर और शामनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बह रहे नालों पर कई लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। नालों पर स्लैब तक डाले गए हैं। इसके अलावा नालों से होकर कई पाइप गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

जहां पर बरसाती पानी के साथ बहकर आ रही गंदगी फंस कर एक और तबाही को निमंत्रण दे रही है। इसका ताजा उदाहरण पंचायत शीला भटेहड़ के शीला में देखने को मिला है। यहां पर अवैध कब्जा कर लगाए गए कंकरीट के डंगे ने मांझी खड्ड से करीब 100 मीटर दूर बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला पासू को नुकसान पहुंचाने में अहम रोल अदा किया है। वहीं, अब दोबारा अवैध कब्जे को और सुरक्षित करने के लिए कंकरीट डालने का काम शुरू कर दिया है। जिले में कई और ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर लोगों का लालच त्रासदी को बुलावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पानी निकासी की नालियों पर पाइपों का जाल
कई लोगों ने जहां नालों पर अवैध कब्जे किए हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई नालियों में पेयजल पाइप डालकर उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिसके चलते बरसात में पानी नालियों से बहने के बजाय सड़कों पर होकर गुजरता है, जोकि कई बार लोगों के घरों और दुकानों में भी घुसता है।

कोट्स
एमसी के करीब 90 फीसदी नालों पर अवैध कब्जे, अब कार्रवाई की तैयारी
नगर निगम के तहत आते नालों पर जितने भी अवैध कब्जे हुए हैं, नगर निगम प्रशासन उन्हें हटाएगा। इसके लिए नगर निगम जल्द ही कार्रवाई करेगा। एमसी के करीब 90 फीसदी नालों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं।
- प्रदीप ठाकुर, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed