{"_id":"666210a20e0fc9601b001714","slug":"illegal-construction-will-be-demolished-in-kachari-adda-marks-are-taken-administration-is-ready-to-take-action-kangra-news-c-95-1-kng1002-136775-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कचहरी अड्डा में तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण, निशानदेही की, प्रशासन कार्रवाई को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कचहरी अड्डा में तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण, निशानदेही की, प्रशासन कार्रवाई को तैयार
Fri, 07 Jun 2024 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दुकानदारों की ओर से किए अवैध कब्जों पर जल्द ही प्रशासन का डंडा चलेगा है। यह कार्रवाई सड़क के किनारे वन विभाग की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों होगी और उनके कब्जे में अवैध हिस्सों को तोड़ा जाएगा। इसके लिए वीरवार को राजस्व विभाग, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कचहरी अड्डा में अवैध निर्माण को लेकर दुकानों की निशानदेही की है।
निशानदेही में पाया गया कि कई दुकानों ने अवैध कब्जे किए हैं। इसके लिए दुकानों के अंदर निशान लगाए गए हैं। जल्द इस अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा, ताकि स्मार्ट रोड के लिए यहां पर नालियों का निर्माण किया जा सके। जानकारी के अनुसार धर्मशाला के कचहरी चौक के पास कई दुकानदारों में अपनी दुकानों को सड़कों पर बढ़ा लिया है और फुटपाथ को अपने सामान रखने का अड्डा बना लिया है। इस वजह से सड़क संकरी हो गई है और राहगीरों को वहां पर मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ता है, जिस वजह से कई प्रकार के हादसों का वहां पर खतरा बना रहता है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों अवैध तरीके के करीब पांच फीट तक आगे बढ़ा लिया है। यह जमीन वन विभाग है, यहां अब विभाग की टीम ने अब कमर कसते हुए वीरवार को निशानदेही की, जिससे पता चला कि दुकानदारों ने काफी अवैध निर्माण कर रखा है।
दुकानदार बोले- 50 साल में याद नहीं आई, अब क्यों कर रहे परेशान
दुकानदारों का कहना है कि 50 सालों में वन विभाग को इसकी याद नहीं आई और अब दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि पूरे धर्मशाला में लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, लेकिन वहां पर महकमा कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय से लेकर बस अड्डा तक स्मार्ट रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस वजह से अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है, जिससे की स्मार्ट रोड की नालियों का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
- स्मार्ट रोड बनाने के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए निशानदेही की जा रही है। जो हिस्सा स्मार्ट रोड की जद में आएगा, उसे वहां से हटाया जाएगा। स्मार्ट रोड के लिए जितनी जगह की जरूरत है, केवल उतनी की जगह ली जाएगी।
- केवल शर्मा, एसडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
- स्मार्ट रोड बनाने के लिए राजस्व विभाग निशानदेही कर रहा है। अगर कोई अवैध कब्जा वन विभाग की भूमि पर है तो वन विभाग की ओर से इस पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग का काम केवल भूमि की निशानदेही करने का ही है।
- गिरीराज ठाकुर, तहसीलदार धर्मशाला