{"_id":"67f0292c190402df9d0c34e0","slug":"ignoring-local-people-in-daadi-fair-cannot-be-tolerated-sudhir-kangra-news-c-95-1-ssml1008-171883-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़ी मेले में स्थानीय लोगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़ी मेले में स्थानीय लोगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : सुधीर
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि दाड़ी मेले में स्थानीय लोगों की सहभागिता को खत्म करके उनकी अनदेखी की जा रही है। प्रशासन ने इस मेले को अपने अधीन लिया है। उसके बाद से ही मेले के प्लाॅट महंगे दामों में बिके हैं। ऐसे में धर्मशाला और अन्य क्षेत्रों से इस मेले में आने वाले लोगों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ेगा।
सुधीर शर्मा ने एक प्रेस बयान में कहा कि धर्मशाला के दाड़ी में इस वर्ष 8 अप्रैल को धुम्मूशाह मेले के आगाज पर स्थानीय लोगों को खास तवज्जो दी जाए। स्थानीय लोगों को सस्ते दामों में चीजें मिलनी चाहिए। मेले के सामाजिक ढांचे से छेड़छाड़ करके इसे महज एक बिजनेस इवेंट बनाना गलत बात है। मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, इनके स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो