{"_id":"64cfed2f5c044c68860739b4","slug":"iflu-patients-increased-from-children-to-the-elderly-in-the-grip-of-infection-kangra-news-c-95-1-ssml1022-6616-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईफ्लू के मरीज बढ़े, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक संक्रमण की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईफ्लू के मरीज बढ़े, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक संक्रमण की चपेट में
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में आईफ्लू के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। जिले के अस्पतालों में आने वाले आंखों के मरीजों में एक चौथाई मामले आईफ्लू से संबंधित हैं, वहीं छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग संक्रमण की चपेट में आ रहा है।
जानकारी के अनुसार अस्पतालों में आंखों की ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगनी हो गई है। वहीं, इसमें अधितम मामले आईफ्लू से ही संबंधित है। विशेषज्ञों की मानें तो आईफ्लू के अधिक मामलें स्कूली छात्राें से लेकर विभिन्न संस्थानों में काम कर रहे कर्मियों में आ रहे हैं।आईफ्लू के लक्षणों के दौरान मुख्यत: आंखों में दर्द होना, आंखों से पानी आना, आंखों में खारिश, सिरदर्द और बाल चिपकना है। वहीं, आईफलू के दौरान आंखें लाल हो जाती हैं। इससे बचाव के लिए बरसात के मौसम में अपने हाथों को निरंतर धोते रहना चाहिए और संक्रमण की चपेट में आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए।
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करवाएं जांच
आईफ्लू के मामलों में दिन-प्रतिदन इजाफा हो रहा है। अस्पताल में आखों के मरीजों से संबंधित आने वाले मामलों में एक-चौथाई मरीज आईफ्लू से संबंधित है। ऐसे में इस रोग से बचाव को मरीज विशेष सावधानियां बरतने के साथ संक्रमण की चपेट में आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
- डॉ. शैलेंद्र मन्हास, नेत्र रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला