{"_id":"697d13b666f4c306fc00d035","slug":"if-used-correctly-your-mobile-phone-is-your-friend-not-your-enemy-kangra-news-c-95-1-ssml1021-218199-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सही इस्तेमाल करें तो दुश्मन नहीं दोस्त है मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सही इस्तेमाल करें तो दुश्मन नहीं दोस्त है मोबाइल फोन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला के दौरान विद्यार
धर्मशाला। आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन है। कई लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं तो कई इससे कई जानकारियां हासिल कर रहे हैं। अगर मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह दुश्मन नहीं, बल्कि दोस्त की तरह काम करता है। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बीर बहादुर ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साइबर ठगी, सड़क सुरक्षा, मोबाइल फोन के सदुपयोग और दुरुपयोग सहित गुड टच और बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की असहज या गलत गतिविधि होती है, तो इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की मित्र है। हर परिस्थिति में पुलिस मदद के लिए आगे रहती है। समाज का भी दायित्व है कि वह भी पुलिस की मदद करे। उन्होंने कहा कि कोई वारदात या कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर 1100 या 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखती है। शिक्षक अनुपमा अंद्रोत्रा ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
सतर्क नहीं हुए तो फंस जाएंगे, बढ़ रहा साइबर अपराध
एएसपी बीर बहादुर ने कहा कि साइबर अपराधियों का जाल फैलता जा रहा है। आने वाले कुछ वर्षों में सिर्फ साइबर अपराध ही रह जाएगा इसलिए सतर्कता बरतें। परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों को आगाह करें। जागरूकता, सतर्कता ही अपना हथियार बनेगा। किसी काे भी बैंक की जानकारी न दें और किसी लिंक या कोई एप भी डाउनलोड करने से बचें। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी मिली। इस जानकारी को अपने परिजनों के साथ भी साझा करेंगे और उन्हें यातायात नियमों की पालना बारे प्रेरित करेंगे। -आर्यन
पुलिस की पाठशाला में साइबर क्राइम को लेकर जो जानकारी दी गई है, वह महत्वपूर्ण है। इससे समाज में भी लोगों को जागरूक करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी मोबाइल फोन चलाने में बरती जाने वाली सावधानियों बारे बताएंगे। -हर्षित
कार्यक्रम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इसके अलावा ज्ञात हुआ है कि मोबाइल फोन को चलाते समय क्या-क्या सावधानियां बरती जानी चाहिएं, जिससे कोई साइबर ठग उन्हें अपना निशाना न बना सके।- निखिल
कार्यक्रम में नाबालिग को वाहन न ड्राइव करने के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई स्किल सीखने को भी प्रेरित किया गया है, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य क्षेत्र में भी आगे बढ़ा जा सके। -अंशुल
शिक्षकों को भी मिली अहम जानकारी : रोमा सोहल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह की प्रधानाचार्य रोमा सोहल ने स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को एक सराहनीय कदम बताया। इस कार्यक्रम से न केवल विद्यार्थियों ने सीखा है, बल्कि शिक्षकों को भी कई जानकारियां हासिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ही विद्यार्थियों को जागरूक कर सकते हैं।