फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the roads are not built by July, the contractor will be punished: Sanjay

जुलाई तक सड़कें नहीं बनीं तो ठेकेदार पर गिरेगी गाज : संजय

Sun, 19 Apr 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
If the roads are not built by July, the contractor will be punished: Sanjay
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्थानीय विधायक संजय रतन ने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के निर्माण में देरी पर ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि सपड़ी-पनहार और ज्वालामुखी-चंबापतन मार्ग का निर्माण जुलाई 2026 तक पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार के अन्य सभी कार्यों पर तुरंत रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि निर्माण की धीमी गति के कारण उड़ती धूल से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और सड़कों पर हादसों का ग्राफ भी बढ़ा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को विधानसभा में उठाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के समक्ष भी रखा गया है। सरकार की ओर से ठेकेदार को स्पष्ट अल्टीमेटम दे दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ऐसे में ठेकेदारों की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। संजय रतन ने पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र में हो रहा विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री को क्षेत्र का दौरा करने का न्योता देते हुए कहा कि काले चश्मे से विकास नहीं दिखता, यदि जरूरत पड़े तो वह टेलीस्कोप का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed