फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If someone did not fall for the message of deducting money then he was trapped through cyber helpline.

Kangra News: पैसे कटने का मैसेज भेज झांसे में नहीं आया तो साइबर हेल्पलाइन से फंसाया

Mon, 03 Jun 2024 03:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
If someone did not fall for the message of deducting money then he was trapped through cyber helpline.
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में एक व्यक्ति को शातिरों से फिल्मी स्टाइल में ठगी का शिकार बनाया है। पहले व्यक्ति को बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आए तो उसने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस हेल्पलाइन में शिकायत के नाम पर उससे पैसे ऐंठ कर ठगी की। शातिरों की ठगी यहीं नहीं रुकी इसके बाद उन्होंने एसपी को मेल में शिकायत देने की एवज में पैसे की मांग कर डाली। हालांकि व्यक्ति को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस थाना भवारना और साइबर थाना को इसकी सूचना दी। व्यक्ति से शातिर मोटी रकम ऐंठने की तैयारी में थे, लेकिन उसकी सजग से शातिर 1450 रुपये ही ठग पाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भवारना थाना के तहत पूर्व विधायक के भाई अश्विनी कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 29 मई 2024 को मोबाइल पर बैंक अकाउंट से पहले एक रुपये, दूसरी बार 9,998 रुपये और तीसरी बार 500 रुपये की निकालने का मैसेज आया। मैसेज आते ही उसने खाते के बंद करवा दिया। उसके बाद उन्हें एक और मैसेज आया कि आप इसकी शिकायत साइबर क्राइम पर कर दीजिए। अश्वनी ने बताया कि उसने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई ही थी कि साइबर हेल्प डेस्क बताकर एक व्यक्ति का फोन आया कि शिकायत पंजीकरण के लिए 1450 रुपये गूगल पे करें। उसने यह पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद उसे कहा गया कि आप इसकी शिकायत एसपी कांगड़ा sp-kan-hp@nic.in मेल पर दर्ज करवाएं। उसने वहां भी शिकायत दर्ज की थी कि उन्हें फिर काल आई और कहा कि अब आप 10 हजार रुपये भेज दें और यह राशि आपके जितने पैसे गए हैं, उसके साथ लौटा दी जाएगी। यह सुनकर पूर्व विधायक के भाई को ठगी का एहसास हो गया। लिहाजा, अब उन्होंने यह शिकायत एसबीआई परौर, थाना भवारना और साइबर थाना में कर दी है। वहीं, भवारना थाना के प्रभारी केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने के पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शातिरों को कैसे पता की साइबर क्राइम में की शिकायत : प्रवीण
पीड़ित अश्विनी कुमार पूर्व विधायक प्रवीण के भाई हैं। इस मामले में पूर्व विधायक प्रवीण ने यह सवाल उठाए हैं कि जब वह इसकी शिकायत साइबर क्राइम पर करते हैं तो शातिरों को इसका कैसे पता चल जाता है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत के नहीं लिए जाते कभी पैसे : एसपी
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस के किसी भी विंग में शिकायत करने के कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शातिर लोगों को ठगने के लिए कई तकनीक अपना रहे हैं। लोगों को शातिरों की इन तकनीकों से बचना चाहिए। इसके लिए वह किसी के फोन आने पर मांगे गए पैसे, अपना एटीएम नंबर या अपने किसी भी दस्तावेज की जानकारी किसी को न दें। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन लोगों को भी ऐसे मामलों में सावधान होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed