फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If drinking water problem is not solved within a week, villagers will protest by burning effigy

Kangra News: पेयजल समस्या हफ्ते में हल न हुई तो पुतला फूंककर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

Sat, 11 May 2024 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 May 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
If drinking water problem is not solved within a week, villagers will protest by burning effigy
सकरी (कांगड़ा)। जलशक्ति विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां की पंचायत सुगनाड़ा के वार्ड एक के एससी समुदाय के 12 घर पिछले तीन सालों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। इन 12 घरों के ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग को हफ्ते के अंदर पेयजल समस्या हल करने की मोहलत दी है और चेताया है कि यदि सात दिन के अंदर पेयजल समस्या हल नहीं हुई तो जलशक्ति विभाग का नगरोटा सूरियां में पुतला जलाया जाएगा और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीण रिंकू, राजिंदर, नरेश, सुरेश, जोगिंदर, जीतू और सोनू आदि ने बताया कि वे पिछले तीन सालों से पेयजल समस्या को हल करने के लिए गुहार आला अफसरों सहित जवाली विधायक और कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के पास भी गुहार लगाकर थक चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि चंद्र कुमार ने मार्च महीने में अलग पाइपलाइन जोड़ कर पेयजल समस्या हल करने के जलशक्ति विभाग को आदेश दिए थे, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने फैसला लिया है कि सात दिन के भीतर पेयजल समस्या हल नही हुई तो 16 मई को जलशक्ति विभाग नगरोटा सूरियां के उपमंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जलशक्ति विभाग का पुतला जलाया जाएगा। उन्होंने यह भी फैसला लिया कि सुगनाड़ा वार्ड एक के ग्रामीण लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। इसकी सूचना जलशक्ति विभाग को वीरवार को लिखित दे दी है। उधर, जलशक्ति विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के एसडीओ राम कुमार ने कहा कि आचार संहिता के कारण पाइप लाइन बिछाने का काम रुका हुआ है, फिर भी कोशिश की जा रही है किसी तरह पेयजल समस्या का हल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed