फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If demands are not met within 21 days, we will lay siege to the Legislative Assembly

Kangra News: ''''21 दिन के भीतर मांगें न मानीं तो करेंगे विधानसभा का घेराव''''

Thu, 06 Aug 2026 08:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met within 21 days, we will lay siege to the Legislative Assembly
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबी) इंप्लाइज यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक वीरवार को पालमपुर में प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर गहन चर्चा करते हुए बोर्ड प्रबंधन को 21 दिन का अल्टीमेटम देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि तय समयसीमा के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बैठक में 15 मई 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, नियमित भर्ती, पदोन्नति, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुरक्षा नीति, अनुबंध सेवा को अर्हक सेवा में जोड़ना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाये का भुगतान, स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा तथा दूरदराज क्षेत्रों में एएलएम पदों को बढ़ाने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्य सहसचिव संजीव, राज्य उपाध्यक्ष दरवारी लाल, मुकेश बधान, जोनल सचिव कुलदीप सिंह, कपिल कुमार, दिनेश शर्मा, कांगड़ा यूनिट प्रधान आशीष कटोच, नगरोटा यूनिट प्रधान विक्की कुमार, हमीरपुर यूनिट प्रधान कृष्ण पाल, जोनल सचिव राज कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित गौतम सहित पालमपुर यूनिट के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed