फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If Congress is unable to run the government then it should leave the chair: Bindal

कांग्रेस सरकार चलाने में असमर्थ तो कुर्सी छोड़ दे : बिंदल

Sun, 29 Oct 2023 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
If Congress is unable to run the government then it should leave the chair: Bindal
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। लोगों को झूठी गारंटियों के नाम पर ठगा है जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संस्थानों को बंद करने के मामले में खुद को हीरो घोषित कर रही है, लेकिन विकास के मामले में वह जीरो साबित हुई है। पालमपुर में भाजपा बीडीसी सदस्यों के सत्र के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार अब खजाना खाली होने का रोना रो रही है लेकिन चुनाव में जनता को झूठी गारंटियां देखकर प्रदेश के आर्थिक स्थिति का ध्यान तब क्यों नहीं आया जिससे यह सरकार दोहरे चरित्र एवं झूठी गरंटियों के मामले में एक्सपोज हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने सबसे पहले 361 करोड़, उसके बाद 300 करोड़ , गडकरी ने करीब 400 करोड़ और उसके बाद जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश को 200 करोड़ रुपये दिए हैं। अब तक प्रदेश सरकार को 1141 करोड़ रुपये मिले हैं लेकिन आपदा राहत पर सरकार अभी भी झूठ बोल रही है। मटौर- शिमला व पठानकोट-मंडी फोरलेन का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इन दोनों हाईवे के बनने से कांगड़ा की भौगोलिक परिस्थितियों में बदलाव आएगा। किरतपुर-मनाली हाईवे को दुनिया की श्रेष्ठ सड़कों में शामिल किया गया है। इस मौके पर विपिन सिंह परमार, त्रिलोकपुर, रविंद्र सिंह रवि, मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, घनश्याम शर्मा, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed