फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If all the trains do not start on the Kangra Valley track, then 14 will take out Fury Yatra

कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर सभी ट्रेनें न चली तो 14 को निकलेगी रोष यात्रा

Sat, 09 Oct 2021 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
If all the trains do not start on the Kangra Valley track, then 14 will take out Fury Yatra
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी में पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरो सेक्शन पर रेलगाड़ियों की आवाजाही 2014 से गड़बड़ा गई है और पूर्णतया अनियमित हो गई है। ट्रैक की कभी ढंग से मरम्मत नहीं हुई । इस कारण बरसात में ट्रैक को बार-बार क्षति पहुंचती है।
विज्ञापन

जब अन्य प्रदेशों के लोग भी ट्रेनों में सफर करते थे तो आवाजाही दरुस्त बनी रहती थी, लेकिन अब जरा सी बारिश हो तो फिरोजपुर मंडल ट्रैक पर आवाजाही जनता की सुरक्षा के नाम पर रोक दी जाती है। अब जबकि स्कूल, कॉलेज खुल गए हैं तो पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रेल सेवा नहीं मिल रही है। इस कारण छात्र वर्ग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

टांडा अस्पताल जो इस क्षेत्र का सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल है, वहां तक आने जाने में लोग मरीज ट्रेन का ही इस्तेमाल करते थे। नवभारत एकता दल 2014 से ही इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहा है। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि 2014 में उन्होंने रेल भवन दिल्ली के अंदर भी प्रोटेस्ट दर्ज करवाया था। तब से अब तक समय-समय पर कई रोड मार्च किये, रैलियां निकाली, जंतर मंतर नई दिल्ली, संसदीय मार्ग, संसद भवन के बाहर प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने सभी सात ट्रेनों का चलाने के लिए 10 अक्तूबर तक नोटिस दिया है और 14 अक्टूबर को रोष यात्रा और रैली करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है, अनुमति मिली तो प्रदर्शन और रोष यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed