फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If action had been taken on time, the lives of the workers would have been saved

Kangra News: समय पर कार्रवाई होती तो बच जाती मजदूरों की जान

Fri, 27 Jun 2025 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
If action had been taken on time, the lives of the workers would have been saved
धर्मशाला। ग्राम पंचायत सोकणी दा कोट (खनियारा) में त्रासदी के लिए कुछ हद तक प्रशासन जिम्मेवार है। अगर प्रशासन ने समय पर कार्रवाई की होती तो आज इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। हैरानी की बात है कि करीब तीन माह पहले 4 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत सोकणी दा कोट ने उपायुक्त कांगड़ा को लिखित शिकायत पत्र देकर संभावित नुकसान की सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

पंचायत ने शिकायत में लिखा था कि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट निर्माण में जिस तरह से अवैज्ञानिक खनन हो रहा है, उससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पंचायत ने जिस संभावित नुकसान ओर इशारा किया था वह बुधवार को घट गया। अब बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत और पांच के करीब लापता हैं। पेयजल और सिंचाई स्कीमों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हैरानी की बात है प्रोजेक्ट साइट पर दो क्रशर चलते रहे। हालांकि खनन विभाग ने एक-एक लाख रुपये के दो बार चालान भी किए थे। बावजूद क्रशर चलते रहे। जल शक्ति विभाग ने भी पेयजल स्कीमों को पहुंचे नुकसान पर अप्रैल में ही पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन को नोटिस भेजकर अवैज्ञानिक खनन को रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभिन्न विभागों के पत्राचार और विभागीय कार्रवाई को कंपनी प्रबंधन की ओर से हलके में लिया गया। खनन के कारण खड्ड के पानी का बहाव बदलने का प्रयास हुआ था, लेकिन बाढ़ ने एक ही झटके में सब कुछ पहले की तरह कर दिया।
विज्ञापन


विभाग ने पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन को क्रशर की अनुमति नहीं दी गई थी। विभाग ने एक-एक लाख रुपये के दो बार चालान भी किए हैं। अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कालिया, जिला खनन अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला
ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत ने 4 अप्रैल 2025 को उपायुक्त कांगड़ा समेत संबंधित विभागों को शिकायत पत्र सौंपे थे। अगर समय रहते उचित कार्रवाई होती तो आज इतना नुकसान नहीं होता। मेरे समय में पावर प्रोजेक्ट बनाने के लिए कोई एनओसी नहीं दी गई।

-अमर सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत सोकणी का कोट

दो दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित
खनियारा क्षेत्र में पिछले दो दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि खनियारा की मनूणी खड्ड में पेयजल स्कीम को बाढ़ के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। हमारा प्रयास है कि एक दो दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed