{"_id":"6ad37be474f8cc647204346e","slug":"ice-skating-rinks-will-create-new-employment-opportunities-and-boost-tourism-kangra-news-c-399-dsl1018-540318-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आइस स्केटिंग रिंक से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आइस स्केटिंग रिंक से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
पूर्व महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी ने सकोह में इंडोर आइस स्केटिंग एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी ने सकोह में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
एक बयान में देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि यह परियोजना धर्मशाला में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। परिसर में जिम, बिलियर्ड्स रूम, कैफे, वीआईपी लाउंज, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और 250 वाहनों की पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से खेल और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने और स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में धर्मशाला सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।