फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   I left Pakistan to save my religion but still haven't got Indian citizenship

Kangra News: धर्म बचाने के लिए छोड़ा पाकिस्तान अभी नहीं मिली भारत की नागरिकता

Thu, 01 May 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 01 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
I left Pakistan to save my religion but still haven't got Indian citizenship
शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में कुल 10 पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा लेकर कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चड़ी में 17 साल से रह रहे हैं। हालांकि, अब कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये 10 पाकिस्तानी हिंदू नागरिक चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉन्ग टर्म वीजा लेकर आए पाक हिंदू नागरिकों को वापस नहीं भेजने का फैसला लिया है। इस फैसले की कई हिंदू संगठनों ने प्रशंसा भी की है। शाहपुर में रह रहे इन नागरिकों के माता-पिता अभी भी पाकिस्तान में हैं। हालांकि, वे भी अपना सब कुछ वहां छोड़कर, संपत्ति लोगों में बांटकर अपने बच्चों के पास हिंदुस्तान आना चाहते थे, लेकिन अचानक पहलगाम हमले के बाद उनका वीजा रुक गया। कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों ने कहा कि इस समय लगभग 55 हजार हिंदू पाकिस्तान में हैं। वे हिंदुस्तान आकर अपना घर बसाना चाहते हैं, लेकिन पहलगाम घटना के बाद इन सभी हिंदू नागरिकों का दर्द एक बार फिर हरा हो गया है। उन्होंने कहा कि वे अपने धर्म को बचाने के लिए ही पाकिस्तान छोड़कर भारत आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed