{"_id":"662eadc13645dfcdd10e011a","slug":"husband-arrested-for-assaulting-wife-kangra-news-c-95-1-kng1002-132926-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार
Mon, 29 Apr 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। नंदपुर भटोली में पत्नी के साथ मारपीट का मामला रविवार को पुलिस थाना हरिपुर में आया है। यहां एक व्यक्ति शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा और मारपीट किया करता था, जिसकी शिकायत पुलिस थाना हरिपुर में की गई थी। बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार (52) निवासी नंदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर उसकी पत्नी ने लड़ाई-झगड़ा और मारपीट का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने उसे हिरासत में लिया है।
आरोपी व्यक्ति मजदूरी का काम किया करता है। थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है, जिसे हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया है। व्यक्ति को सोमवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।