फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Husband and wife contest elections in Kaulapur Panchayat

Kangra News: कौलापुर पंचायत में पति और पत्नी ने ठोकी चुनावी ताल

Sat, 16 May 2026 08:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 May 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife contest elections in Kaulapur Panchayat
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कौलापुर में इस बार पंचायत चुनाव एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। पंचायत के निवर्तमान उपप्रधान बीरेंद्र ठाकुर ने इस बार एक नई चुनावी रणनीति अपनाई है। उन्होंने खुद उपप्रधान पद के लिए और अपनी पत्नी अर्चना कुमारी को प्रधान पद के लिए मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

यह पहली बार है जब पंचायत में कोई पति-पत्नी की जोड़ी एक साथ अलग-अलग शीर्ष पदों पर भाग्य आजमा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में यह मुकाबला चर्चा का केंद्र बन गया है। बीरेंद्र ठाकुर पिछले पांच कार्यकाल से लगातार पंचायत की सक्रिय राजनीति में हैं और इस बार वे छठी बार उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी अर्चना कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। बीरेंद्र ठाकुर का परिवार क्षेत्र में एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि रखता है। उनके दादा ठाकुर मेहर सिंह देहरा विधानसभा क्षेत्र से करीब (1952 से 1968) लगभग 15 वर्षों तक विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके पिता महेंद्र सिंह ठाकुर भी लंबे समय तक पंचायत प्रधान रहे हैं। बीरेंद्र ठाकुर का कहना है कि उन्होंने पंचायत में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और जनसेवा के उद्देश्य से ही इस बार यह संयुक्त पारिवारिक फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed