{"_id":"69c43f7ea58002198e04613c","slug":"hunar-haat-opened-at-agricultural-university-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1019-226122-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुला हुनर हाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुला हुनर हाट
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में महिला उत्पादों का निरीक्षण करते हुए कुलपति डॉ.एके पांडास्त्रोत कृषि व
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के गेट नंबर तीन पर हुनर हाट विपणन एवं विक्रय केंद्र का कुलपति डॉ. एके पांडा ने शुभारंभ किया। यह महिला समूहों और कृषि आधारित स्टार्टअप को सतत बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान कुलपति ने कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और कृषि उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पहल कृषि में महिलाएं विषयक अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना और हिम पालम आरकेवीवाई-रफ्तार कार्यक्रम के अंतर्गत पोषित स्टार्टअप के सहयोग से संचालित की जा रही है।
इस केंद्र में जैविक एवं मूल्य संवर्धित उत्पादों की विस्तृत शृंखला उपलब्ध है। इसमें मौसमी अचार एवं संरक्षित खाद्य पदार्थ, पौष्टिक आटा एवं ताजे बेकरी उत्पादों के साथ हस्तनिर्मित वस्तुएं जैसे बैग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. चंद्रकांता वत्स ने इस सुविधा की स्थापना के लिए कुलपति का आभार व्यक्त किया।