{"_id":"69f623c6f7f91a67180420ea","slug":"hshhuss-kangra-news-c-399-1-dsl1012-464060-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टांडा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव और व्हाइट निंजा की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टांडा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव और व्हाइट निंजा की जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे राउंड के मुकाबलों में महादेव ने स्पार्टन सोल्जर को हराया, व्हाइट निंजा ने ओटी वॉरियर्स पर दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा। टांडा मेडिकल कॉलेज में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अब दूसरे दौर के अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज खेले गए दो अहम मुकाबलों में महादेव और व्हाइट निंजा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
पहले मुकाबले में महादेव की टीम ने स्पार्टन सोल्जर के सामने 92 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में स्पार्टन सोल्जर की टीम नवीन की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और केवल 53 रन बनाकर मुकाबला हार गई। उल्लेखनीय है कि स्पार्टन सोल्जर पिछले दो वर्षों की विजेता टीम रही है। नवीन ने 3 विकेट लेने के साथ 10 रन भी बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में व्हाइट निंजा ने ओटी वॉरियर्स को 42 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओटी वॉरियर्स की टीम ने रजत के शानदार 20 रनों की बदौलत मुकाबला अपने नाम कर लिया। रजत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।