फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC's smart workshop will be ready in two months, charging stations will also be installed

Kangra News: दो माह में तैयार होगी एचआरटीसी की स्मार्ट वर्कशॉप, चार्जिंग स्टेशन भी लगेंगे

Mon, 02 Jun 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
HRTC's smart workshop will be ready in two months, charging stations will also be installed
धर्मशाला के बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन एचआरटीसी की वर्कशाप। संवाद
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दो माह के भीतर एचआरटीसी की स्मार्ट वर्कशॉप बनकर तैयार हो जाएगी। खास बात यह है कि वर्कशॉप में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। वर्कशॉप का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित की जा रही इस स्मार्ट वर्कशॉप में एक साथ 15 बसों की मरम्मत की व्यवस्था होगी। यहां हर ट्रेड के मेकेनिक के लिए अलग कक्ष बनाए हैं। वर्कशॉप के भीतर करीब 65 बसों के लिए पार्किंग का स्थान होगा।
विज्ञापन

वर्कशॉप की पहली मंजिल पर 15 इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर 15 इंस्पेक्शन पिट बनाए गए हैंं जहां एक साथ 15 बसों की रिपेयर की सुविधा होगी। वर्कशॉप की छत का अधिकतर कार्य हो चुका है। वहीं, कंक्रीट से रास्ते को पक्का किया जा रहा है। मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए फिलहाल बस अड्डा के पीछे अस्थायी चार्जिंग स्टेशन बनाया है। स्थान कम होने के कारण वहां केवल एक समय पर एक या दो बसें ही चार्ज हो सकती हैं। वर्कशॉप के पास ट्रांसफार्मर का काम भी पूरा है। अब केवल वहां से चार्जिंग स्टेशन के लिए कनेक्शन लेना बाकी है।
विज्ञापन

कोट्स...
जल्द ही बस अड्डा धर्मशाला के पीछे से चार्जिंग स्टेशन को वर्कशॉप में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्कशॉप का अधिकतर कार्य पूरा हो गया है और दो माह तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज चड्ढा, डीएम, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला
ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार हो चुका है, जिसमें इलेक्ट्रिसिटी सहित पेंट का काम शेष है। पहली मंजिल का कार्य चल रहा है। पहली मंजिल का कार्य 85 फीसदी पूरा हो चुका हैद्ध कार्य की यही रफ्तार रही तो दो से ढाई माह में स्मार्ट वर्कशॉप पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी।
साहिल कपूर, आरएम, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed