फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC now has 98 luxury buses in its fleet, Delhi's closed Volvo routes will be started

Kangra News: एचआरटीसी के बेड़े में अब 98 लग्जरी बसें, दिल्ली के बंद वोल्वो रूट होंगे शुरू

Fri, 04 Jul 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
HRTC now has 98 luxury buses in its fleet, Delhi's closed Volvo routes will be started
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में शामिल नई 24 सुपर लग्जरी बसों से अब इनकी कुल संख्या 98 पहुंच गई है। एक से दो दिनों में ये लग्जरी वोल्वो बसें एचआरटीसी के सभी मंडलों में पहुंचा दी जाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली के लिए बंद पड़े वोल्वो के रूटों को बहाल कर दिया जाएगा। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल और मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि हिमाचल उत्तरी भारत का प्रथम राज्य है, जो सुपर लग्जरी बसों का संचालन कर रहा है। मई, 2004 में पहली बार शिमला से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सुपर लग्जरी बस सेवा का संचालन किया था। 2005 में निगम ने पहली बार दो वोल्वो बसें खरीदीं और धीरे-धीरे निगम की सुपर लग्जरी बसों के बेड़े में शामिल किया। उन्हाेंने बताया कि निगम कुल 44 रूटों पर अपनी सुपर लग्जरी बसों की सेवा प्रदान कर रहा है। निगम की 10 वोल्वो बसें अपना निर्धारित माइलेज पूरा कर चुकी हैं और इस बसों को नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगी खूबियां
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि नई बीएस-6 वोल्वो बसें 9600 मॉडल की हैं, जबकि पहले मॉडल 9400 था। ये वोल्वो आग से सुरक्षा और अलार्म सिस्टम के साथ आती हैं, जिसमें आसुत जल और नाइट्रोजन गैस के छिड़काव के लिए 36 नोजल हैं। एयर कंडीशनिंग सिस्टम के बेहतर प्रदर्शन के लिए 150 एएच क्षमता का अलग अल्टरनेटर दिया है। इसमें विंडशील्ड के आकार में वृद्धि के साथ फ्रंट फेशिया को बदला गया है, जिससे 10 फीसदी अधिक दृश्यता मिलती है। इस मॉडल में दिन में चलने वाली लाइट, फ्लोर लाइट और डैश बोर्ड लाइट दी गई हैं। वोल्वो 9600 का सकल वाहन वजन 19000 किलोग्राम है, जो पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 400 किलोग्राम अधिक है, जो बेहतर स्थिरता और ब्रेक दक्षता प्रदान करता है। बेहतर आराम के लिए ड्राइवर सीट में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed