Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC honored employees on completion of 50 years

Kangra News: 50 वर्ष पूरे होने पर एचआरटीसी ने नवाजे कर्मचारी

Thu, 14 Mar 2024 01:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
HRTC honored employees on completion of 50 years
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को नगरोटा बगवां बस स्टैंड परिसर में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र पठानिया अगवाई में मंडल स्तरीय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को स्मृति चिह्न देकर नवाजा। इस अवसर मुख्य अतिथि नगरोटा बगवां एसडीएम मुनीश शर्मा उपस्थित रहे वहीं एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर धर्मशाला और नगरोटा बगवां पथ परिवहन निगम की संगीत मंडली ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि इन 50 वर्ष में एचआरटीसी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इस समय 3100 गाड़ियों का बेड़ा निगम के पास है जो कि प्रदेश के साथ-साथ देश के कई भागों में अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मंडल में इस समय 15 इलेक्ट्रिकल बसें सेवाएं दे रही हैं जिससे निगम को भारी आमदनी हो रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीश शर्मा ने पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एचआरटीसी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं चालक और परिचालक दे रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र पठानिया ने कहा कि नगरोटा बगवां डिपो बेहतरीन सेवाएं दे रहा है और कई धार्मिक स्थल इस डिपो की बसों से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान परिवहन निगम कर्मियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed