फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HPV vaccination begins, 12,903 girls registered

Kangra News: एचपीवी टीकाकरण का आगाज, 12,903 बालिकाएं हुई पंजीकृत

Sun, 01 Mar 2026 05:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination begins, 12,903 girls registered
एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर धर्मशाला अस्पताल के सभागार में डीसी कांगड़ा व अन्य
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शनिवार को धर्मशाला अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत जिले में 14 से 15 वर्ष की 12,903 बालिकाओं का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इस अभियान को एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य पहल बताते हुए सभी विभागों और आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है। हमारा लक्ष्य जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक यह सुरक्षा कवच पहुंचाना है।
विज्ञापन

अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 75 टीकाकरण सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। डीसी ने विशेष रूप से शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां चलाकर अभिभावकों को टीके के महत्व और सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया जाए। किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर करने के लिए स्पष्ट और सरल जानकारी साझा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विवेक करोल, एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का कवच
यह टीकाकरण अभियान महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक सर्वाइकल कैंसर को रोकने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। डीसी ने विद्यालय प्रबंधन समितियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और सामुदायिक प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस संदेश को घर-घर पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed