{"_id":"69fb9ae0992079f9a00ca4c6","slug":"hpca-to-get-temporary-licence-to-serve-liquor-on-dry-days-kangra-news-c-95-1-kng1037-233412-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ड्राई-डे पर एचपीसीए को मिलेगा शराब परोसने का अस्थायी लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ड्राई-डे पर एचपीसीए को मिलेगा शराब परोसने का अस्थायी लाइसेंस
Thu, 07 May 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 07 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के 17 मई को मतदान के दिन घोषित ड्राई-डे के बावजूद एचपीसीए क्रिकेट मैदान में होने वाले आईपीएल मुकाबले को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग ने विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। विभाग एचपीसीए को स्टेडियम परिसर में शराब परोसने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करेगा।
आम तौर पर ड्राई-डे के दिन शराब की बिक्री और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है लेकिन बड़े आयोजनों और विशेष परिस्थितियों में नियमों के तहत छूट दी जा सकती है। धर्मशाला स्टेडियम में आयोजित होने वाले आईपीएल मैच में स्थानीय और अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि मैच के चलते स्टेडियम के अंदर ही निर्धारित स्थानों पर लाइसेंस के तहत शराब परोसी जाएगी। सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। स्टेडियम के बाहर ड्राई-डे के नियम लागू रहेंगे। अवैध बिक्री या नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।