{"_id":"61290b398ebc3e171647cb5e","slug":"house-collapsed-in-tehri-road-closed-due-to-rock-fall-near-surani-kangra-news-sml3818109105","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से टिहरी में गिरा रिहायशी मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से टिहरी में गिरा रिहायशी मकान
विज्ञापन
सुराणी मार्ग पर गिरी भारी भरकम चट्टान, अवरुद्ध मार्ग से गुजरते लोग
- फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। खुंडियां तसहील की टिहरी पंचायत में भारी बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित हरी सिंह ने बताया कि अब उनके सामने परिवार समेत रहने की दिक्कत खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। तहसीलदार खुंडियां सुमन धीमान ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।
उधर, लगातार हो रही बारिश से सुराणी-खुंडिया मार्ग पर सुराणी से दो किलोमीटर पीछे एक बड़ी चट्टान सड़क पर आ गई। चट्टान गिरने से सड़क पर लगा डंगा ध्वस्त हो गया। भूस्खलन से सुराणी खुंडिया मार्ग सुबह ही आवाजाही के लिए बंद हो गया था। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अपराह्न मार्ग छोटी गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। बस व ट्रक समेत अन्य बड़े वाहनों के लिए मार्ग अभी भी बंद है। लोनिवि के कर्मचारी मार्ग खोलने के कार्य में जुटे हुए हैं।
लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता हुक्म चंद ने बताया कि विभाग के कर्मी सुबह से ही मार्ग खोलने के लिए जुटे हुए हैं। दोपहर बाद छोटी गाड़ियों के लिए रास्ता बना दिया गया है। लेकिन बड़ी गाड़ियों के लिए मार्ग अभी भी बंद है।