फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hoteliers changed the food menu and arranged for induction.

Kangra News: होटल कारोबारियों ने बदला खाने का मेन्यू, इंडक्शन की व्यवस्था की

Mon, 23 Mar 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hoteliers changed the food menu and arranged for induction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए होटल कारोबारियों ने भी वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। होटलों में खाने के मेन्यू में भी बदलाव किया है। ज्यादा गैस खपत से तैयार होने वाले व्यंजनों को मेन्यू से हटा दिया गया है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि दिक्कत को देखते हुए होटलों में कोयला, लकड़ी और व्यावसायिक इंडक्शन की व्यवस्था की है। मेन्यू में भी बदलाव कर साधारण खाने को शामिल किया है। सिलिंडर की दिक्कत का समाधान नहीं हुआ तो पर्यटन सीजन में व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

उधर, इस वीकेंड पर 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वार्षिक परीक्षाओं के समापन के साथ ही क्षेत्र में ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मैक्लोडगंज में पिछले वीकेंड पर 30 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी। इस बार इसमें 10 फीसदी बढ़ोतरी होने से यह ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी तक पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed