फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hotel pack of tourist destination Barot-Multhan

Kangra News: पर्यटन स्थल बरोट-मुल्थान के होटल पैक

Mon, 17 Jun 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Hotel pack of tourist destination Barot-Multhan
बरोट के उहल नदी पर पर्यटक ठंडे पानी में मस्ती करने पहुंचे पर्यटक
मुल्थान (कांगड़ा)। पर्यटन स्थल बरोट और मुल्थान के सभी 2,500 होटल और गेस्ट हाउस पिछले एक सप्ताह से पैक चले हुए हैं। क्षेत्र में पर्यटकों का हुजूम इतना है कि दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से आने वाले पर्यटकों को यहां पर कमरे तक नसीब नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें मजबूरन पर्यटन स्थल से दूर कमरे लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली और पंजाब से आए पर्यटकों अमरीक चंद, किशन, सोनू, मोहन सिंह और मेहर चंद ने बताया कि यहां की ठंडी वादियां उन्हें तपते निचले क्षेत्रों की अपेक्षा सुकून दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन स्थल मनाली-शिमला से बहुत ही सस्ता है।
विज्ञापन


बरोट के साथ दुर्गा मंदिर के पास खुले मैदान में पर्यटक झरने का आनंद ले रहे हैं। वहीं, होटल व्यवसाय से जुड़े रमेश नेगी, दौलत, सीता राम, अमर नाथ और मोहन आदि ने कहा कि पर्यटन स्थल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इस पर्यटन स्थल में सुविधाएं उपलब्ध करवाए तो यह पर्यटन स्थल और भी विकसित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed