फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hospital itself sick, patients helpless

Kangra News: अस्पताल खुद बीमार, मरीज लाचार

Mon, 06 Jan 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jan 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
Hospital itself sick, patients helpless
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़
खास खबर...
विज्ञापन

एक डॉक्टर से सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़, डेपुटेशन पर चल रहा काम

तीन डॉक्टर गए पीजी की पढ़ाई करने, 12 हजार लोगों की सेहत एक चिकित्सक के हवाले
फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्सें दे रहीं रात को स्वास्थ्य सुविधाएं
सुरजीत धीमान
रक्कड़ (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ पर करीब 10 पंचायतों के 12 हजार की आबादी की सेहत का जिम्मा है, लेकिन हालत यह है कि स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है। सीएचसी रक्कड़ में डॉक्टरों के चार पद स्वीकृत हैं, इनमें से तीन डॉक्टर अपनी पीजी की पढ़ाई करने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला चले गए हैं। अब रक्कड़ सीएचसी एक डॉक्टर के सहारे है। रात्रि आपातकालीन में कभी-कभी तो फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स ही लोगों की सेहत का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विभाग की ओर से कभी नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर डेपुटेशन पर काम चलाया जा रहा है, लेकिन वहां भी एकमात्र डॉक्टर होने से दिक्कत हो रही है। बता दें कि यह सीएचसी केंद्र नादौन से अंब (ऊना) के बीच एनएच-03 पर एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का होना लाजिमी है।
विज्ञापन

-कोट्स
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. सतीश कुमार का कहना है कि इस बारे में सरकार और उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है जल्द ही खाली पद भर दिए जाएंगे। विकल्प के तौर पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से डेपुटेशन लगाया जा रहा है, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। - डॉ. सतीश कुमार, बीएमओ, डाडासीबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोगों के बयान
- रोजाना सैकड़ों मरीज रक्कड़ सीएचसी में इलाज करवाने आते हैं। कई बार सुचारु रूप से सुविधा उपलब्ध न मिलना चिंता का विषय है। सरकार को सीएचसी में खाली चले पदों को जल्द भरना चाहिए, क्योंकि इस समय 10-12 पंचायतों को एकमात्र ही यह स्वास्थ्य केंद्र सुविधा देता है - कमलेश शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष

- सीएचसी रक्कड़ में डॉक्टरों के चार पद होने पर तीन पद खाली पड़े हैं, जिससे 24×7 की सुविधा पर असर पड़ रहा है। डाॅक्टर न होने से मरीजों का मर्च बढ़ने लगा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही इन खाली पड़े पदों को भरना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। - अनुज शर्मा, बीडीसी सदस्य

- सीएचसी रक्कड़ कहने को वहां स्वास्थ्य संस्थान हैं, लेकिन मौजूदा समय में केवल एक डाॅक्टर से सहारे हजारों मरीज हैं। सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। - सुधीर शर्मा


- रक्कड़ सीएचसी में तीन पद खाली होने से कब तक डेपुटेशन पर डॉक्टरों का काम चलाया जाएगा, क्योंकि अन्य स्वास्थ्य केंद्र से डेपुटेशन लगाने से वहां भी लोग परेशान हो रहे हैं। सरकार जल्द सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति करे, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। - नरेश ठाकुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed