फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hope of toy train running soon in Saurabh Van Vihar

Kangra News: सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन के जल्द चलने की आस

Thu, 10 Sep 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hope of toy train running soon in Saurabh Van Vihar
सौरभ वन विहार पालमपुर  में टॉय टे्रन
पालमपुर (कांगड़ा)। सौरभ वन विहार बंदला की हसीन और हरी-भरी वादियों में जल्द ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को टॉय ट्रेन की सवारी का रोमांच मिलेगा। वन विहार में टॉय ट्रेन का पहला सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है। पहले चरण के परीक्षण में सभी तकनीकी पहलू सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

आगामी दिनों में तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में इसके कई और ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें ट्रेन की भार क्षमता (लोड कैपेसिटी), गति (स्पीड) और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जाएगी। सभी औपचारिकताएं व तकनीकी परीक्षण पूरे होते ही इसे नियमित रूप से ट्रैक पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोग और यहां आने वाले सैलानी करीब दो से तीन वर्षों से इस टॉय ट्रेन के शुरू होने की राह देख रहे थे। करीब दो वर्ष पूर्व भी इसे चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन कम वोल्टेज और कुछ तकनीकी खामियों के चलते संचालन लटक गया था। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के विशेष प्रयासों से सौरभ वन विहार में यह टॉय ट्रेन स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
36 सवारियों की क्षमता, आधा किलोमीटर का ट्रैक
सौरभ वन विहार परिसर में टॉय ट्रेन के लिए करीब आधा किलोमीटर लंबा विशेष ट्रैक तैयार किया गया है। वर्तमान में इस ट्रेन में 36 यात्रियों के बैठने की क्षमता निर्धारित की गई है जिसे भविष्य में मांग और तकनीकी मानकों के आधार पर संशोधित किया जा सकता है।

------------
सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन का प्राथमिक ट्रायल सफल रहा है। अब विभिन्न तकनीकी मापदंडों और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए कुछ और ट्रायल किए जाएंगे ताकि संचालन में किसी तरह की खामी न रहे। यदि आगामी परीक्षणों में सब कुछ सामान्य रहा, तो 10 दिन के भीतर टॉय ट्रेन का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -वासु डोगर, वन मंडल अधिकारी, पालमपुर

सौरभ वन विहार पालमपुर  में टॉय टे्रन

सौरभ वन विहार पालमपुर  में टॉय टे्रन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed