{"_id":"65de4aa49c17f0cfcd06860d","slug":"hope-for-development-no-tax-burden-kangra-news-c-95-1-ssml1021-127030-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विकास पर लगे मुहर, टैक्स का न पड़े बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विकास पर लगे मुहर, टैक्स का न पड़े बोझ
Wed, 28 Feb 2024 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के वीरवार को पेश होने वाले बजट में लोगों को खास कर पानी, बिजली और सड़क सुविधा मिलने की आस है। वहीं, नगर निगम की ओर से कर न बढ़ाने की भी उम्मीद है। लोग चाहते हैं कि जब पालमपुर नगर निगम बना है तो उसे सुविधा भी नगर निगम की मिलनी चाहिए। नगर निगम पालमपुर साल 2021 में अपने अस्तित्व में आया है, लेकिन अभी तक नगर निगम की 15 वार्डों की बात करें तो ये अभी भी मूलभूत सुविधाओं से काफी वंचित है। कई जगहों पर अभी भी अंधेरा रहता है, शौचालयों की कमी है तो बिजली पानी की भी सुविधा लोगों को अभी कोई खास नहीं मिली है।
लोगों और पार्षदों का कहना है कि उनके गांवों को सड़क सुविधाओं से जोड़ा जाए, जबकि बिजली और पानी की भी सही व्यवस्था होनी चाहिए। यही नहीं, नगर निगम में ग्रामीण इलाके की आई 13 पंचायतों में सीवरेज की सुविधा भी अभी नहीं है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी नया कोई टैक्स लोगों पर नहीं लगाने की तैयारी की है, ताकि लोगों को राहत मिली रहे। हालांकि, नगर निगम अपनी आय को बढ़ाने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने जा रहा है। वहीं, नगर निगम में कूड़े की व्यवस्था को लेकर भी पिछले कई सालों से सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, नगर निगम कूड़े का सही निष्पादन करने में जुटा है।
लोगों पर न लगे कोई टैक्स : निशा सूद
स्थानीय निवासी निशा सूद ने कहा कि पालमपुर के नगर निगम के बजट में लोगों को नया कोई कर न लगे। इससे लोगों को महंगाई के इस दौर में ओर कोई बोझ पड़े। लोगों को अच्छे बजट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खोखा धारकों का घटाया जाए किराया : पवन कुमार
खोखा धारक पवन कुमार ने कहा कि नगर निगम खोखा धारकों के किरायों को भी कम करें, ताकि खोखा धारकों को भी इस बजट में राहत मिल सकें। कमाई से अधिक किराया देना पड़ता है।
बजट में लोगों को मिले राहत : सुभाष चंद
सुविधा चंद ने कहा कि पालमपुर के इस बजट में लोगों को राहत मिलनी चाहिए। साथ ही ग्रामीण लोगों को भी नगर निगम की योजनाओं का ठीक लाभ मिल सकें। सोलर लाइटें भी कहीं काम नहीं करती हैं।
ग्रामीण इलाकों को मिलें सुविधाएं : मोनिका शर्मा
ग्रामीण बनूरी वार्ड से नगर निगम की पार्षद मोनिका शर्मा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़क, पानी और सभी रास्तों को सड़क से जोडऩे की सुविधा मिलें। ताकि यहां के लोगों को ठीक राहत मिलें। ग्रामण इलाके अभी भी नगर निगम की सुविधाओं से महरूम है। बनूरी में शहीद मेजर अशोक वालिया के नाम पर गेट बनना चाहिए।
हर तबके का रखा जाएगा ख्याल : महापौर
नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग ने कहा कि इस बजट में हर तबके का ख्याल रखा जाएगा। लोगों पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। इसकी भी व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि नगर निगम का बजट लोगों को राहत देने वाला होगा।