{"_id":"6928b49e56a0a1de4504cb86","slug":"holi-utrala-road-stuck-for-70-years-committee-submits-memorandum-to-cm-kangra-news-c-95-1-kng1005-208186-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 70 साल से अटकी होली-उतराला सड़क, समिति ने सीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 70 साल से अटकी होली-उतराला सड़क, समिति ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
Fri, 28 Nov 2025 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलते उतराला सड़क संघर्ष समिति के पदाधि
- फोटो : विधानसभा तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलते उतराला सड़क संघर्ष समिति के पदाधिकारी। -स्रोत : डीपीआरओ
धर्मशाला। होली-उतराला सड़क संघर्ष समिति के सदस्य वीरवार को अध्यक्ष गगन ठाकुर की अगुवाई में तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले और सड़क निर्माण से जुड़ी अपनी पुरानी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति ने लाके वाली माता से सुराही नाला तक दो किलोमीटर लंबे सड़क खंड के पुनरुद्धार के लिए विशेष बजट की मांग की।
अध्यक्ष गगन ठाकुर ने बताया कि यह समस्या पिछले 70 वर्षों से लंबित है और इसी के समाधान के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर पहले भी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिल चुके हैं, जिन्होंने आश्वासन तो दिया था, लेकिन जमीन पर अब भी कोई प्रगति नहीं हुई।
समिति का कहना है कि इस हिस्से की मरम्मत किए बिना आगे सड़क निर्माण संभव नहीं है। सुराही नाला पर पुल निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन सड़क जर्जर होने कारण नाले तक पहुंचना तक संभव नहीं हो पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग ने दस्तावेजों में मार्ग को पूरा दिखा दिया है, जबकि जमीनी हालात इसके उलट हैं और कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
समिति ने सरकार से विशेष बजट पैकेज और जल्द कार्य पूरा करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी को ज्ञापन भेजते हुए सड़क को जल्द वाहन योग्य बनाने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष शाम, सचिव कमलेश, कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर, अनुप, नरेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।