फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hindu society should be alert of political conspiracies: Vipin

हिंदू समाज राजनीतिक षड्यंत्रों से रहे सचेत : विपिन

Sun, 15 Sep 2024 08:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Sep 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Hindu society should be alert of political conspiracies: Vipin
योल (कांगड़ा)। विष्णुगिरी स्मारक समिति कांगड़ा ने श्री राधाकृष्ण मंदिर योल में राष्ट्र के समक्ष वर्तमान चुनौतियों के विषय पर संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, जबकि मुख्यवक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह विपिन उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने भी उपस्थित भारतीय समाज को वर्तमान समय में चल रहे जातिवाद, धर्मांतरण, लवजिहाद एवं वक्फ बोर्ड जैसे काले षड्यंत्रों के बारे में जागृत किया। वहीं, मुख्यवक्ता विपिन ने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठ नागरिकों को भारत के समक्ष जो वर्तमान समय में चुनौतियां खड़ी हैं, उनके प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत आंतरिक एवं बाहरी षड्यंत्रों से लड़ रहा है, अनेकों शक्तियां आज हमारे समाज को छिन्न-भिन्न करने में प्रयत्नशील हैं और हमारे राष्ट्र को दोबारा तोड़ना चाहती हैं। उन्होंने हिंदू समाज को राजनीतिक षड्यंत्र से सचेत रहने का आह्वान किया। वहीं विष्णुगिरी स्मारक समिति के अध्यक्ष भूषण रैना ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। वहीं इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 35 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed