धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक संगम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बीएड कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आरती वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नाटी, एकल गीत, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं लघु नाटक के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित कर खूब वाहवाही लूटी। एकल गीत प्रतियोगिता में बीएड कॉलेज धर्मशाला की हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शरण महिला शिक्षण महाविद्यालय घुरकड़ी की शिवानी ने दूसरा और मिनर्वा शिक्षण महाविद्यालय इंदौरा के भानू तीसरे स्थान पर रहे।
एकल नृत्य में ज्ञान ज्योति शिक्षण महाविद्यालय आकृति शर्मा की पहले, धर्मशाला बीएड कॉलेज की मूनमीता दूसरे और द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत की सुनिधि तीसरे स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य में राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला के प्रतिभागियों ने पहला स्थान, द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत ने दूसरा और शरण महिला शिक्षण महाविद्यालय घुरकड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

धर्मशाला के बीएड कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज क्लचर फेस्ट में प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। संवाद- फोटो : संवाद