फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal's Arun Dhumal becomes IPL chairman for the fourth time

Kangra News: चौथी बार आईपीएल चेयरमैन बने हिमाचल के अरुण धूमल

Mon, 29 Sep 2025 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 07:03 AM IST
विज्ञापन
Himachal's Arun Dhumal becomes IPL chairman for the fourth time
चौथी बार आईपीएल के चेयरमैन बनने पर मुंबई में अरुण धूमल को बधाई देते एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार
धर्मशाला। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल लगातार चौथी बार आईपीएल चेयरमैन बन गए हैं। यह घोषणा बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद की गई। पूर्व में गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के चुनाव में भी अरुण धूमल लगातार चौथी बार निर्विरोध सदस्य चुने गए थे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश का बेटा देश की सबसे बड़ी टी-20 लीग का चेयरमैन है। अरुण धूमल ने अपने पहले कार्यकाल में ही महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत की थी, जिसमें वर्तमान में छह टीमें भाग ले रही हैं। इसके साथ ही आईपीएल को विश्व की सबसे बड़ी टी-20 लीग बनाने के प्रयास भी उनके नेतृत्व में चल रहे हैं।
विज्ञापन

आईपीएल चेयरमैन बनने से पहले अरुण धूमल बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। उनके पहले कार्यकाल में धर्मशाला में दस साल बाद 2023 में आईपीएल के मैच हुए थे और पंजाब किंग्स इलेवन ने धर्मशाला स्टेडियम को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया था। अरुण धूमल के फिर से चेयरमैन बनने से उम्मीद है कि धर्मशाला में आईपीएल मैचों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने मुंबई जाकर अरुण धूमल को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धर्मशाला अब बड़े आयोजनों की मेजबानी का अवसर और अधिक प्राप्त कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed