फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Highway-305 remained closed for hours due to falling of tree in Jalori pass

Kangra News: जलोड़ी दर्रा में पेड़ गिरने से घंटों बंद रहा हाईवे-305

Fri, 18 Apr 2025 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Apr 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
Highway-305 remained closed for hours due to falling of tree in Jalori pass
जलोड़ी दर्रा में गिरा खरसू का पेड। जिसे सुबह के समय यातायात बा​धित रहा। संवाद।
आनी से कुल्लू नहीं आई निगम की बस, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

बुधवार रात को अंधड़-तूफान चलने से जगह-जगह गिरे पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बुधवार रात करीब 11:00 बजे के आसपास तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने से निगम की बस सेवा पर भी प्रभावित हुई है। जलोड़ी दर्रा में खरसू का पेड़ गिरने से यातायात घंटों बंद रहा, वहीं माशनूनाला-शुश-कोठी-आनी मार्ग पर निगम की आनी से कुल्लू वाया शुश बस सेवा बंद रही।
इस कारण जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुल्लू से सुबह 10:30 बजे चलने वाली बस आनी के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि यह बस शाम को करीब 7:00 बजे गंतव्य पहुंचती है और तब तक सड़क को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन

उधर, जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाला औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी सुबह के वक्त प्रभावित रहा। ऐसे में इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि दर्रा होकर चलने वाली बसों के समय तक हाईवे को एनएच विभाग ने बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि वीरवार सुबह जैसे ही सूचना मिली तो पेड़ों को हटाकर हाईवे को सुचारू कर दिया था। एचआरटीसी आनी के अड्डा प्रभारी तरसेम ठाकुर ने कहा कि आनी से कुल्लू वाया शुश बस को नहीं भेजा गया। यह बस सुबह 6 बजे के आसपास कुल्लू को रवाना होती है। मगर कोठी के पास पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गया था, जो दोपहर के समय बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed