फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Highlighted the benefits of medicinal plants and conveyed the message of a healthy life through yoga.

Kangra News: औषधीय पौधों के लाभ बताए, योग से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Thu, 24 Sep 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Highlighted the benefits of medicinal plants and conveyed the message of a healthy life through yoga.
कोसरी में आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्टीस्पेशलिटी कैंप में लोगों की स्वास्थ्य की ज
धर्मशाला। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला में बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 136 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से उपचार का परामर्श दिया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार के नैदानिक परीक्षण निशुल्क किए गए। इनमें 76 लोगों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी), 60 की हीमोग्लोबिन, 52 की ईसीजी और 45 लोगों की ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 15 लोगों का प्रकृति परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए छह बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। चिकित्सकों ने पंचकर्म चिकित्सा, योग और स्वर्ण प्राशन के लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने कहा कि आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा के दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए।
कांगड़ा। आयुष विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र सुरड्याल के सहयोग से परगोड़ में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह एवं आउटरीच मेडिकल कैंप का आयोजन किया।
शिविर का संचालन उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (पुराना कांगड़ा) डॉ. बबिता गौतम की देखरेख में हुआ। शिविर में 53 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक रक्त परीक्षण किए गए।
लंबागांव (कांगड़ा)। आयुष विभाग उपमंडल जयसिंहपुर की ओर से राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान तलवाड़ में योग सत्र आयोजित किया। डॉ. शेफाली भारद्वाज ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में आयुर्वेद की भूमिका स्पष्ट की।
डॉ. गीतिका तोमर ने स्वस्थ शरीर व संतुलित मन के लिए आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक अविनाश और अंजू ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के लिए योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
मारंडा (कांगड़ा)। आयुष विभाग पालमपुर के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलेठ में आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीप्ती, डॉ. सुमिता चौहान, डॉ. रितु धीमान, डॉ. सचिन कंबर, डॉ. अरविंद शर्मा, योग गाइड अंजलि देवी और प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
रैहन/राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना, भारतीय ज्ञान परंपरा और वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में औषधीय पौधों और उनसे बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
मुख्यातिथि डॉ. कामाक्षी लुंबा ने आयुर्वेद और औषधीय पौधों से जुड़े पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने पर जोर दिया। वहीं, ग्राम पंचायत लाड़थ में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। 60 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। करीब 56 लोगों की टीबी जांच की गई और किसी में रोग के लक्षण नहीं मिले। पंचायत प्रधान संजीव कुमार खट्टा ने जल्द आंखों का शिविर लगाने की बात कही।
सुलह (कांगड़ा)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुलह की ओर से गरला देई पंचायत में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। करीब 104 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां दी गईं।
नूरपुर (कांगड़ा)। आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर पंदरेहड़ में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। डॉ. रतिका ने औषधीय पौधों की पहचान, महत्व और उपयोग की जानकारी दी। लोगों की निशुल्क बीपी और शुगर जांच भी की गई। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुल्याली में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के विभिन्न आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य जांच, निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 1100 लोग लाभान्वित हुए। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील लखरवाल ने आयुर्वेद को स्वस्थ और संतुलित जीवन की समग्र पद्धति बताया।
भवारना (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत सिहोल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 110 ग्रामीणों की जांच की गई। उन्हें आहार-विहार, स्वस्थ दिनचर्या, ऋतुचर्या और योग से निरोग रहने की जानकारी दी गई।

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बेहड़ में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ पर प्रार्थना सभा में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

कोसरी में आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्टीस्पेशलिटी कैंप में लोगों की स्वास्थ्य की ज

कोसरी में आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्टीस्पेशलिटी कैंप में लोगों की स्वास्थ्य की ज

कोसरी में आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्टीस्पेशलिटी कैंप में लोगों की स्वास्थ्य की ज

कोसरी में आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्टीस्पेशलिटी कैंप में लोगों की स्वास्थ्य की ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed