फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   High speed bullet collided with tanker, two youths died

तेज रफ्तार बुलेट की टैंकर से टक्कर में दो युवकों की मौत

Thu, 21 Apr 2022 08:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
High speed bullet collided with tanker, two youths died
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। ढांगूपीर थाना डमटाल के इंदौरा-डमटाल मार्ग पर गांव कंदरोड़ी के पास बुलेट पर सवार दो नौजवान युवाओं की ट्रक से टकराकर मौत हो गई है। यह जानकारी डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार दोपहर बुलेट पर सवार दो युवक अपने घर वाई अटारिया जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कैंटर से इनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टैंकर चालक हरनाम सिंह निवासी पठानकोट की तरफ से आ रहा था। टैंकर चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट सवार युवकों को बचाने का काफी प्रयास किया, उन्होंने कैंटर को अपनी दिशा में दुकानों की ओर मोड़ दिया। हालांकि बुलेट सवार युवा तेज गति से आ रहे थे। उनकी रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। इसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही यह नई बुलेट खरीदी गई है। युवाओं की पहचान कुलदीप उर्फ कालू (20) पुत्र गुरुधार सिंह और तुषार (21) पुत्र योदराज, निवासी वाई अटारिया, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दुर्घटना का समाचार मिलते ही थाना प्रभारी रमेश बैंस अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल में भेज दिया है। बुलेट मोटर साइकिल सवार मृतकों पर आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed