फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   helicopter

पायलट की तलाश में हेलिकाप्टर से पहाड़ियों में ड्राप किया खोजी दल

Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
helicopter
बिलिंग से गायब पायलट परिवार के साथ। (फाइल फोटो)
बैजनाथ (कांगड़ा)। बिलिंग से उड़ान भरने वाले दिल्ली के 45 वर्षीय पायलट राहुल वदुरिया का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। मंगलवार को वायुसेना के हेलिकाप्टर से जालसु जोत के आसपास के क्षेत्र पर सर्च किया गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है। मंगलवार को हेलिकाप्टर से चार सदस्यीय विशेषज्ञ दल को जालसु जोत की पहाड़ियों पर उतारा गया है और साजो समान से लैस यह चार सदस्यीय दल बुधवार को भी पायलट की तलाश करेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व सोमवार को मैक्लोडगंज के पर्वतारोहण संस्थान के छह सदस्यीय दल को पायलट की खोज के लिए रवाना किया गया था। बताया जा रहा है कि पायलट की सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। पायलट रोहित को अंतिम बार अन्य पायलटों ने उतराला की ऊपर की पहाड़ियों की तरफ देखा था, लेकिन यह पायलट रोहित हो, यह कन्फर्म नहीं हो पा रहा है। उधर, राहुल की पत्नी, छोटा बेटा और अन्य परिजन रोहित का पता न चलने के कारण परेशान हैं। दिल्ली और अन्य क्षेत्रों से राहुल के परिजन और मित्र बीड़ में पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल ने शुक्रवार को डेढ़ बजे के करीब बिलिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन शाम तक वापस न आने पर शनिवार सुबह से रोहित की तलाश हेलिकाप्टर और खोजी दलों की ओर से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई भी सफलता नहीं मिल सकी है। उधर, शनिवार से बिलिंग में उड़ानों का सिलसिला पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed