फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Heat rises in Kangra, watermelon and melon are available in the markets

Kangra News: कांगड़ा में बढ़ी गर्मी, बाजारों में तरबूज-खरबूजे की बहार

Sat, 25 Apr 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 25 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Heat rises in Kangra, watermelon and melon are available in the markets
सोहन लाल
नारियल पानी और ठंडे पेयों की मांग तेज, कीमतों में 10 रुपये तक उछाल
विज्ञापन

पहले 70 रुपये और अब 80 से 90 रुपये में बिक रहा एक नारियल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ों में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से कांगड़ा के बाजारों का रंग-रूप भी बदलने लगा है। सर्दियों की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए अब मंडियों में तरबूज, खरबूजा और अन्य मौसमी फलों की बहार दिखाई देने लगी है। दूरदराज़ के इलाकों से आने वाले ये रसीले फल न केवल गर्मी से राहत दे रहे हैं, बल्कि बाजारों में रौनक भी बढ़ा रहे हैं।
दोपहर की तपती धूप में लोग अब ठंडी तासीर वाले फलों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। खासतौर पर तरबूज, गन्ने का रस, नींबू पानी सहित अन्य उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही नारियल पानी भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है। बढ़ती मांग का असर कीमतों पर भी पड़ा है। जहां पहले एक नारियल 70 रुपये में मिलता था, अब वही 80 से 90 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

नारियल विक्रेताओं को हरा नारियल मंडी से ही 75 रुपये में मिल रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अधिकत्तर लोग खरीदारी करने के लिए शाम के समय ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दिन की तेज धूप में लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं बाजार में गन्ने का रस 30 रुपये गिलास, नींबू 300 रुपये किलो के करीब, तरबूज 30 से 40 रुपये किलो और खरबूजा 60 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विक्रेता सोनू, नारियल विक्रेता बबलू ने बताया कि जितनी गर्मी बढ़ती जाएगी ठंडे और प्राकृतिक पेय पदार्थों की मांग उतनी ही तेज होगी। नारियल पानी और गन्ने का रस भी शरीर को ठंडा रखने और तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। इसके चलते लोग गर्मी में अधिक पीना पसंद करते हैं।

कोट्स

धर्मशाला में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन से चार दिन से तेज धूप पड़ रही है। इसके कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। -सोहन लाल, ग्राहक, धर्मशाला

लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण ठंडे पदार्थों की मांग बढ़ रही है। मौसम गर्म होने के कारण नारियल पानी सहित अन्य उत्पादों की मांग बढ़ गई है। - पंकज, ग्राहक, धर्मशाला


पहाड़ों में भी अब गर्मी बढ़ने लग गई है। इसके चलते दुकानों पर ठंडे पदार्थों के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में 70 रुपये में मिलने वाला नारियल पानी 80 रुपये में खरीदा है। - आकृति, ग्राहक

सोहन लाल

सोहन लाल

सोहन लाल

सोहन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed