फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Health Minister hoisted the flag in Dharamsala on Himachal Day

Kangra News: हिमाचल दिवस पर धर्मशाला में स्वास्थ्य मंत्री ने फहराया ध्वज

Wed, 16 Apr 2025 08:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:20 AM IST
विज्ञापन
Health Minister hoisted the flag in Dharamsala on Himachal Day
धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में सलामी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्
10 वायदों में से 6 वायदों को प्रदेश सरकार ने पूरा किया : डाॅ. शांडिल
विज्ञापन

सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति तथा लोक गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल ने मंगलवार को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने संबोधन में सभी प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 10 वायदों में से 6 वायदों को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। शेष चार गारंटियों को भी हम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों, बेसहारा महिलाओं और वृद्धजनों को सहारा देने के लिए हमने ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ शुरू कर 6 हजार बच्चों को चिल्डन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए कानून बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। हाल ही में चिल्डन ऑफ स्टेट को दिल्ली, चंडीगढ़, गोवा और बाघा बाॅर्डर आदि स्थानों पर भ्रमण पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है। इससे पहले परेड कमांडर संजय कुमार के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया तथा सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति तथा लोक गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दीं। संतोष कटोच ने स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से रेडक्रास सोसाइटी के लिए दस हजार रुपये का चेक दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड भवानी पठानिया, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, एडीसी विनय कुमार, एडीएम रामप्रसाद शर्मा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम संजीव कुमार भोट, प्रधान सलाहाकार सीएम नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, इको टूरिज्म सोसाइटी के नामित डायरेक्टर संजीव गांधी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed