फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Headmaster climbed a tree in fear of a bull, held his breath for 20 minutes

Kangra News: सांड के डर से पेड़ पर चढ़ गए मुख्याध्यापक, 20 मिनट अटकी रहीं सांसें

Fri, 26 Dec 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 26 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Headmaster climbed a tree in fear of a bull, held his breath for 20 minutes
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी की पंचायत लदोह में एक सांड के हमले से मुख्याध्यापक बाल-बाल बच गए। मुख्याध्यापक पेड़ पर न चढ़े होते तो उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता था। सांड इतना आक्रामक हो गया था कि पेड़ को भी टक्कर मारता रहा। मुख्याध्यापक की करीब 20 मिनट तक पेड़ पर सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लदोह पंचायत के एक स्कूल के मुख्याध्यापक शाम को सैर पर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में किसी ने अपनी गाय खूंटे से बांध रखी थी और वहां एक लावारिस सांड भी पहुंच गया। गाय की मालिक महिला और उसकी बच्चियां शाम को गाय लेने के लिए वहां पहुंचीं तो उन्होंने सांड की ओर ध्यान नहीं दिया था। इसके बाद जैसे ही उन्होंने गाय को खूंटे से छोड़ा तो सांड मां-बेटी पर भी टूट पड़ा। यह देख वहां से गुजर रहे मुख्याध्यापक ने जैसे-तैसे सांड को पत्थर और डंडों से डराकर रोका। महिला और बच्चियों को तो सांड से बचा लिया गया लेकिन वह मुख्याध्यापक के पीछे पड़ गया। यह देख अपनी जान बचाने के लिए मुख्याध्यापक भाग कर पेड़ पर चढ़ गए। सांड करीब 20 मिनट तक पेड़ को टक्कर मारता रहा। जब वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने सांड को देखा तो उसे वहां से भगाया, तब मुख्याध्यापक की जान में जान आई। पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में इतने लावारिस पशु हो गए हैं कि लोग अब खेती करना भी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed