फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Havan Yagya for world peace in Bajreshwari temple

Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर में विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ

Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Havan Yagya for world peace in Bajreshwari temple
बज्रेशवरी देवी मंदिर में माता की पिंडी के समक्ष केक काटते मंदिर प्रशासन के अधिकारी। -स्रोत ः प्
कांगड़ा। मां बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा की जयंती बुधवार को मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्व शांति और जनकल्याण के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही 12 बच्चों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस दौरान सामाजिक संस्था हिमालयन सेवियर की ओर से माता की चौकी आयोजित की गई, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक काकू ठाकुर, सौरभ शर्मा, शान सिंह, संजीव, आकांक्षा और नितिश ने भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। श्रद्धालुओं के लिए मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और मंदिर परिसर में भव्य लंगर का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अनुपम शर्मा ने बताया कि माता को छप्पन भोग अर्पित किए गए और मंदिर में विशेष हवन यज्ञ हुआ। मुख्य बाजार में आयोजित भंडारे में विधायक पवन काजल भी पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed