फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Harshvardhan of Yol, Aryan of Bahi became Sub-Lieutenant

Kangra News: योल के हर्षवर्धन, बही के आर्यन बने सब-लेफ्टिनेंट

Thu, 04 Dec 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 04 Dec 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
Harshvardhan of Yol, Aryan of Bahi became Sub-Lieutenant
सब-लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन गुलेरिया अपने परिजनों के साथ। -स्रोत : परिजन
धर्मशाला/देहरागोपीपुर। धर्मशाला के योल निवासी हर्षवर्धन गुलेरिया और डाडासीबा के बही गांव निवासी आर्यन सिंह सपेहिया ने भारतीय नौसेना अकादमी से सब-लेफ्टिनेंट की उपाधि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। हर्षवर्धन गुलेरिया का परिवार लंबे समय से सेना से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन

उनके परदादा मेजर प्रकाश चंद गुलेरिया और दादा करनल भाग सिंह गुलेरिया भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। हर्षवर्धन ने अपनी स्कूली शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर और केंद्रीय विद्यालय पुणे से पूरी की, जबकि बीटेक की डिग्री कंप्यूटर साइंस में सिंबायोसिस पुणे से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही देश सेवा का जज्बा उनके अंदर था और दादा तथा परदादा उनके प्रेरणा स्रोत रहे।
विज्ञापन

वहीं, आर्यन सिंह सपेहिया का चयन सीडीएस के माध्यम से हुआ और उन्होंने भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल से प्रशिक्षण पूरा किया। 29 नवंबर को वे सब-लेफ्टिनेंट के रूप में नौसेना में शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान आर्यन ने बास्केटबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंटर अकादमी बख्शी कप में स्वर्ण पदक भी जीता। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मधु ठाकुर को दिया, जिन्होंने उन्हें इस लक्ष्य तक पहुंचने में लगातार मार्गदर्शन किया।

सब-लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन गुलेरिया अपने परिजनों के साथ। -स्रोत : परिजन

सब-लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन गुलेरिया अपने परिजनों के साथ। -स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed