फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Harbhajan appointed President of Block Congress Dharamshala; 13 appointed Vice-Presidents.

Kangra News: हरभजन बने ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला के अध्यक्ष, 13 को बनाया उपाध्यक्ष

Sat, 08 Aug 2026 06:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan appointed President of Block Congress Dharamshala; 13 appointed Vice-Presidents.
धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला की नई कार्यकारिणी को अपनी औपचारिक स्वीकृति दे दी है। संगठन में अध्यक्ष पद की कमान चौधरी हरभजन सिंह को सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में अशोक पठानिया, हरीश चौधरी, उर्मिल राणा, संजीव सिहोटा, मलकीत चौधरी, उदय जमवाल, रविंद्र चौधरी, सोनिया ठाकुर, विनय थापा, योगेश कुमार, शारदा देवी, संतोष गोस्वामी (बॉबी) और सतीश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बीर चंद, चमन लाल, गुरबख्श सिंह, रविंद्र सिंह, समंगला देवी, सुदर्शना कुमारी, मोहिंदर शर्मा, अनिल कुमार, संध्या देवी, सुमन कुमारी व मोनिका को सचिव का दायित्व मिला है। इसके अलावा राजेश मेहता को कोषाध्यक्ष और जगरूप सुखवाल व राहुल धीमान को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। सभी पदाधिकारी पूर्ण समर्पण व अनुशासन के साथ काम करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और जनसंपर्क अभियानों के जरिए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed