फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Happy with the approval of CGHS Wellness Center

Kangra News: दो पेट्रोल पंपों में अचानक ठप हो गई आपूर्ति

Tue, 24 Mar 2026 04:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
Happy with the approval of CGHS Wellness Center
लदरूहीं और पातकू में तेल न मिलने से चालक परेशान
विज्ञापन

वाहनों को धक्का देते देखे गए कई वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर के मुख्य पेट्रोल पंपों में अचानक आपूर्ति ठप होने से वाहन चालकों में हाहाकार मच गया है। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे पातकू और लदरूहीं स्थित पेट्रोल पंप में दोपहर बाद अचानक आपूर्ति ठप हो जाने से कुछ वाहन चालक वाहनों को धक्का लगाते हुए देखे गए। हजारों लीटर के भंडारण वाले पेट्रोल पंपों में समय पर आपूर्ति न होने से यह हालात सोमवार दोपहर बाद देखने को मिले।
मुख्य शहर और सरकाघाट सड़क से सटे पेट्रोल पंपों में पहले से मौजूद भंडारण के चलते वाहन चालकों को राहत मिल पाई। जोगिंद्रनगर उपमंडल में पेट्रोल पंपों की संख्या की बात करें तो सुकाबाग से लेकर जोगिंद्रनगर शहर तक पांच पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां 10 से 12 हजार लीटर पेट्रोल का भंडारण हर समय रहता है। ढेलू के समीप एक अन्य पेट्रोल पंप में भी मरम्मत कार्य के चलते जब पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो पाई तो वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान में पहुंचने के लिए भी परेशान होना पड़ा। डीजल की आपूर्ति की बात करें तो शहरी क्षेत्र के अधिकांश पंपों में इसकी निर्बाध आपूर्ति होती रही।
विज्ञापन

ईरान और इराक के बीच गहराए विवाद में पहले से ही घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। इसकी निर्बाध आपूर्ति के बावजूद उपभोक्ताओं की भीड़ मुख्य गैस एजेंसियों में देखने को मिल रही है। अब अचानक मुख्य पेट्रोल पंपों में पेट्रोल की आपूर्ति न होने से भी चालकों में हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभाग से इस संबंध में जानकारी हासिल कर स्थानीय प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। बहरहाल समूचे उपमंडल में पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं है।
-रजत सेठी, तहसीलदार जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed