फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Habitual drug smuggler Sukhdev's house demolished in Indora

Kangra News: इंदौरा में आदतन नशा तस्कर सुखदेव का मकान ध्वस्त

Sat, 16 May 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 May 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Habitual drug smuggler Sukhdev's house demolished in Indora
डमटाल क्षेत्र में एक आदतन नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को तोड़ते प्रशासन की टीम। जागरूक पाठक
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग्स नीति के तहत जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आदतन नशा तस्कर सुखदेव (निवासी वार्ड नंबर-9, इंदौरा) द्वारा अवैध नशे के धंधे से अर्जित संपत्ति को तोड़कर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने सरकारी मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया था, जिसे प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमींदोज कर दिया गया। सुखदेव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही पुलिस ने भदरोया क्षेत्र के एक अन्य तस्कर लवजीत कुमार उर्फ लब्बा की 18.08 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को भी चिह्नित कर जब्त कर लिया है, जिसकी पुष्टि नई दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने भी कर दी है।
विज्ञापन

लवजीत को डमटाल पुलिस ने सितंबर 2025 में चिट्टे, नकदी और आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया था। जिला पुलिस नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि वे अब तक 16 मामलों में वित्तीय जांच कर 26.63 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे बड़ी जब्ती है। नशा माफिया के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डमटाल क्षेत्र में एक आदतन नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को तोड़ते प्रशासन की टीम। जागरूक पाठक

डमटाल क्षेत्र में एक आदतन नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को तोड़ते प्रशासन की टीम। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed